UP News-ओम प्रकाश राजभर काे एक अच्छे डाॅक्टर की जरूरत: शिवपाल सिंह यादव

UP News – Om Prakash Rajbhar needs a good doctor: Shivpal Singh Yadav

UP News- समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को सुभासपा अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटने संबंधी बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने राजभर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। उनका दिमाग खिसक गया और उन्हें एक अच्छे डॉक्टर की जरूरत है। अगर राजभर को अच्छे डॉक्टर नहीं मिल रहे हैं तो वह उनसे सलाह ले सकते हैं। वह उन्हें अच्छे डॉक्टर का नाम बता देंगे।

दरअसल ओमप्रकाश राजभर ने हाल ही में देवरिया में आयोजित एक सभा में उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि पूर्वांचल को अलग राज्य बनाया जाता है तो राजभर समाज का बेटा वहां का पहला मुख्यमंत्री बनेगा। राजभर के इसी बयान को लेकर शिवपाल यादव से सवाल किया गया था।

शिवपाल यादव मंगलवार को बरहज स्थित बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज आश्रम पहुंचे। यहां पर पूर्व सांसद और समाजवादी चिंतक मोहन सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई थी। शिवपाल ने मोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद किया गया। सभा के दौरान वक्ताओं ने मोहन सिंह के सार्वजनिक जीवन और समाजवादी आंदोलन में उनकी भूमिका पर चर्चा की। शिवपाल यादव के राजभर को लेकर दिए गए बयान के बाद दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक बयानबाजी फिर चर्चा में आ गई है।

Read Also-New Delhi News: जापानी सांसदों ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी से की मुलाकात

Show More

Related Articles

Back to top button