Pratapgarh News:कुण्डा बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

Pratapgarh News: Kunda Bar Association's oath-taking ceremony concludes.

Pratapgarh News:न्याय भवन कुंडा सोमवार को अधिवक्ता एकता के जयघोष से गूंज उठा। सिविल बार एसोसिएशन कुंडा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रतापगढ़ राजीव कमल पांडेय की गरिमामयी मौजूदगी में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं दायित्व की शपथ लेकर अधिवक्ताओं के हित, सम्मान और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया l

समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की मौजूदगी रही। अतिथियों के संबोधन के दौरान पूरा सभागार तालियों और अधिवक्ता एकता के नारों से गूंजता रहा।

नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

नवनिर्वाचित अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद शुक्ला और महामंत्री प्रवीण कुमार तिवारी समेत पूरी कार्यकारिणी ने शपथ ली। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष वरिष्ठ श्रेणी में मयंक ककवकड़ व भूपेंद्र यादव तथा कनिष्ठ श्रेणी में सुधीर कुमार पांडेय व अलका देवी ने भी जिम्मेदारी संभाली।

एल्डर कमेटी कुंडा के अध्यक्ष हाजी नईम अहमद समेत वरिष्ठ एवं कनिष्ठ श्रेणी के कार्यकारिणी सदस्यों और विभिन्न मंत्रियों ने भी अपने पद की शपथ ली।

प्रशासन मंत्री अजीत सिंह, पुस्तकालय मंत्री अनिल कुमार, प्रकाशन मंत्री महेंद्र शुक्ला, अतिरिक्त पुस्तकालय मंत्री मुनीश मिश्रा तथा कोषाध्यक्ष सुषमा अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभालीं।

चार जिलों से पहुंचे बार पदाधिकारी

समारोह की खास बात प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी और रायबरेली से बार संगठनों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। चारों जनपदों से पहुंचे अधिवक्ता पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। उनके संबोधन पर सभागार तालियों से गूंज उठा।

विशिष्ट अतिथि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतापगढ़ कुमुद उपाध्याय, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुंडा आकृति गौतम, बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष जानकी शरण पांडेय तथा सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता शिवप्रकाश मिश्रा ‘सेनानी’ की मौजूदगी ने समारोह की गरिमा बढ़ाई।

वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कहा कि मजबूत बार संगठन अधिवक्ताओं के हितों की आवाज को मजबूती देने के साथ न्याय व्यवस्था को प्रभावी बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

फूलों और गुब्बारों से सजे न्याय भवन के सभागार में वरिष्ठ अधिवक्ताओं के अनुभव और युवा अधिवक्ताओं के उत्साह का संगम देखने को मिला। शपथ ग्रहण समारोह नई कार्यकारिणी के औपचारिक शुभारंभ के साथ अधिवक्ता एकता, सम्मान और संगठनात्मक मजबूती का यादगार अवसर बन गया l

Read Also-Pratapgarh News: सुख सागर धाम में कवि सम्मेलन, साहित्य की बही रसधार

रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button