Mau News-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में घोसी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 124 में से 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Mau News: 'Sampoorna Samadhan Diwas' (Comprehensive Grievance Redressal Day) held in Ghosi under the chairmanship of the District Magistrate; 10 out of 124 complaints resolved on the spot.

Mau News- जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील घोसी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जनसुनवाई में कुल 124 शिकायतें आईं, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया और 4 मामलों की जांच के लिए टीमों को मौके पर भेजा गया।
प्राप्त शिकायतों में सबसे अधिक 77 शिकायतें राजस्व विभाग और 22 पुलिस विभाग से संबंधित थीं। सुनवाई के दौरान मोहम्मदाबाद सिपाह निवासी खरपतू की खतौनी में रकबे की त्रुटि को जिलाधिकारी के निर्देश पर तुरंत सही कराकर उन्हें संशोधित खतौनी सौंपी गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को हिदायत दी कि जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है, इसलिए शिकायतों का निस्तारण आवेदक की संतुष्टि और वास्तविक समाधान के साथ ही किया जाए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर और उप जिलाधिकारी घोसी अशोक कुमार सिंह उप जिलाधिकारी न्यायिक घोसी सत्य प्रकाश तहसीलदार घोसी अनीश सिंह नायब तहसीलदार घोसी अमरनाथ यादव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Reasd Also-Pratapgarh News-बेल्हा प्रतापगढ़ में वाराणसी से वडनगर तक बाइक यात्रा का भाजपाइयों ने किया स्वागत एवं वृक्षारोपण

Show More

Related Articles

Back to top button