
Pratapgarh News-नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत उनकी कर्मभूमि वाराणसी से उनकी जन्मभूमि गुजरात के वडनगर तक निकाली गई बाइक यात्रा का जगह जगह स्वागत किया जा रहा है।भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह पप्पन द्वारा विधानसभा विश्वनाथगंज के मोहनगंज मे सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत करने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान अभय प्रताप सिंह ‘पप्पन’ ने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने लोगों से पौधों की देखभाल करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम में सदस्य क्षेत्रीय कार्यकारिणी अशोक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष पवन गौतम, पूर्व मंडल अध्यक्ष जय भगवान पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, रवि सिंह, रविंद्र पटेल, समेत बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत



