Pratapgarh News-किसान का बेटा बना शिक्षक, गांव में बांटी मिठाइयां

Pratapgarh News: Farmer's son becomes a teacher; sweets distributed in the village.

Pratapgarh News-कुंडा के बाघराय क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी किसान रामसुमेर सरोज के दूसरे बेटे विमलेश कुमार सरोज ने दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की परीक्षा में प्रथम प्रयास में सफलता हासिल कर टीजीटी संस्कृत शिक्षक पद पर चयनित होकर परिवार और गांव का नाम रोशन किया है।विमलेश कुमार के चयन की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पूर्व प्रधान रामसजीवन पटेल की मौजूदगी में परिजनों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। बताया गया कि विमलेश कुमार सरोज इससे पहले बिहार राज्य में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।उनकी इस उपलब्धि पर भाजपा के वरिष्ठ नेता उमेश पाण्डेय पूर्व प्रत्याशी भाजपा जिला पंचायत सदस्य विहार चतुर्थ 246,डॉ. रमेशचंद्र त्रिपाठी, डॉ. सुनील सरोज, बृजेश, मनोज, सोनेलाल पटेल, शिवमूरत सरोज और संजीव पटेल सहित अन्य लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

Read Also-gold price today: सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 10 ग्राम का भाव 1.54 लाख के पार; चांदी भी चमकी

रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button