
Lucknow News:राजधानी लखनऊ में सिनेमा प्रेमियों के लिए नया मनोरंजन केंद्र शुरू हो गया है। सीतापुर रोड स्थित प्रॉमिनेंट मॉल में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस प्रॉमिनेंट सिनेमाज का शुभारंभ किया गया है। इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास स्थित इस सिनेप्लेक्स में कुल पांच स्क्रीन हैं।
नए सिनेमा हॉल में दर्शकों को बेहतर पिक्चर क्वालिटी के साथ आधुनिक साउंड सिस्टम की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा आरामदायक सीटिंग और खान-पान की सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है। सिनेमा प्रेमियों को एक ही परिसर में मनोरंजन के साथ सुविधाजनक और आरामदायक अनुभव देने की तैयारी की गई है।
फिलहाल इन फिल्मों की हो रही स्क्रीनिंग
प्रॉमिनेंट सिनेमाज में फिलहाल ‘मिर्जापुर’ और ‘हनुमान अंश’ की स्क्रीनिंग की जा रही है। दर्शक अपनी पसंद की फिल्म के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। टिकट बुकिंग के लिए BookMyShow का इस्तेमाल किया जा सकता है।
उद्घाटन समारोह में फिल्म टीम रही मौजूद
सिनेप्लेक्स के उद्घाटन समारोह में ‘हनुमान अंश’ की टीम की मौजूदगी भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। टीम की मौजूदगी से कार्यक्रम में दर्शकों और सिनेमा प्रेमियों का उत्साह देखने को मिला।
प्रॉमिनेंट सिनेमाज के शुरू होने से सीतापुर रोड और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को फिल्मों के लिए आधुनिक मल्टीप्लेक्स की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी।
Read Also-Pratapgarh News:पट्टी थाने में नवनिर्मित मेस का उद्घाटन, एसपी दीपक भूकर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा



