
Pratapgarh News:पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार की मौजूदगी में थाना पट्टी परिसर में नवनिर्मित मेस का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद एसपी ने फीता काटकर नवनिर्मित मेस का शुभारंभ किया।
उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक ने मेस का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मेस में पुलिसकर्मियों के लिए भोजन की व्यवस्था, साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।
एसपी दीपक भूकर ने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पुलिसकर्मियों को स्वच्छ, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने मेस की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। इस दौरान थाना पट्टी के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Read Also-Unnao News-जब एक शिक्षक ने कक्षा की सीमाओं से आगे बढ़कर बदल दी गांव के बच्चों की दुनिया



