Sonbhadra News:भाजपा संगठन में अजीत रावत को बड़ी जिम्मेदारी, काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री बने

Sonbhadra News: Ajit Rawat entrusted with major responsibility in BJP organization.

Sonbhadra News:भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए सोनभद्र के वरिष्ठ भाजपा नेता अजीत रावत को काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय महामंत्री नियुक्त किया है। अजीत रावत वर्तमान में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष और सदर ब्लॉक प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

वहीं, पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद को काशी क्षेत्र में क्षेत्रीय मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

संगठन को मजबूत करने का दिया भरोसा

नई जिम्मेदारी मिलने पर अजीत रावत ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, क्षेत्रीय एवं जिला नेतृत्व के साथ अपने सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।

उन्होंने कहा कि वह नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। संगठन को मजबूत करने के साथ ही पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किया जाएगा।

अजीत रावत ने कहा कि उनके लिए यह जिम्मेदारी केवल पद प्राप्त करना नहीं है, बल्कि जनसेवा और संगठन सेवा को और मजबूती देने का संकल्प है।

कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

अजीत रावत और रामसुंदर निषाद को नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, समाज कल्याण मंत्री संजीव गौड़, क्षेत्रीय सदस्य अशोक मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश पटेल, संजीव त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, बृजेश श्रीवास्तव, शंभू नारायण सिंह, अनिल सिंह, नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, सह मीडिया प्रभारी अमन मौर्या सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read Also-Lucknow News:लखनऊ में शुरू हुआ पांच स्क्रीन वाला प्रॉमिनेंट सिनेमाज, आधुनिक सुविधाओं से लैस है नया सिनेप्लेक्स

Show More

Related Articles

Back to top button