
Chandauli News-प्रयाग इंटर कॉलेज अलीनगर में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।स्कूल बसों की चेकिंग की गई। शनिवार को यातायात पुलिस द्वारा प्रयाग इंटर कॉलेज अलीनगर में छात्र छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।
साथ ही एडीजी के निर्देशों के क्रम में विद्यालय में संचालित स्कूल बसों की चेकिंग की गई तथा वाहनों में सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं, आवश्यक अभिलेखों एवं यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की गई। वाहन चालकों एवं विद्यालय प्रबंधन को स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।यातायात पुलिस चन्दौली द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान निरंतर जारी है।
Read Also-Pratapgarh News-अजगरा महान संवाद में नैतिकता से जुड़े सवालों पर हुआ मंथन, प्रतिभागियों ने रखे समाधान



