Pratapgarh News-अजगरा महान संवाद में नैतिकता से जुड़े सवालों पर हुआ मंथन, प्रतिभागियों ने रखे समाधान

Pratapgarh News: Deliberations held on questions regarding ethics at the 'Ajgara Mahan Samvad'; participants proposed solutions.

Pratapgarh News-अजगरा महान संवाद के तहत शनिवार को नगर पंचायत सभागार में विभिन्न वार्डों से आए प्रतिभागियों के बीच परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे और सवालों के समाधान तलाशने को लेकर विस्तृत मंथन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी और अधिशासी अधिकारी इंद्र प्रताप ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान संस्कृत विद्वान डॉ. शक्तिधरनाथ पाण्डेय, डॉ. शिवमूर्ति शास्त्री और भगवताचार्य विनय शुक्ल ने नैतिक मूल्यों के संरक्षण और जीवन में उनके महत्व पर विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा बताए गए मार्ग आज भी व्यक्ति को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

परिचर्चा के दौरान अंजनी अमोघ, जेपी पाण्डेय, अनूप प्रतापगढ़ी, बृजेश द्विवेदी, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, मुकेश तिवारी, सईद, बेलाल रहमानी, प्रांजल शुक्ला, पूर्वा शुक्ला, आकांक्षा यादव, निधि तिवारी, प्रियांशी पाण्डेय और उमंग तिवारी सहित अन्य प्रतिभागियों ने निर्णायक मंडल के समक्ष अजगरा महान से जुड़े विभिन्न सवालों पर अपने तर्क और समाधान प्रस्तुत किए।

निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. पूनम ओझा, डॉ. शालिनी बाला सिंह, राजीव सिंह, वंदना मिश्रा और कंचन सिंह ने प्रतिभागियों के प्रस्तुतिकरण की सराहना की। उन्होंने संवाद के माध्यम से विषयों को समझने और तार्किक ढंग से समाधान प्रस्तुत करने के प्रयास को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम का संयुक्त संयोजन अरविंद मिश्र और विकास तिवारी ने किया। इस अवसर पर अनिकेत दुबे, रोहित मिश्र, अरविंद तिवारी, अनिल त्रिपाठी, विपिन शुक्ल, शेरू खां, आशीष कौशल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Read Also-69,000 Teacher Recruitment-आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर किया प्रदर्शन

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button