Unnao News: 12 पव्वे अवैध देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Unnao News: Youth arrested with 12 small bottles of illicit country-made liquor.

Unnao News:अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक युवक को अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12 पव्वे देसी शराब बरामद होने का दावा किया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी उन्नाव अनुराग मिश्रा के नेतृत्व में 25 अगस्त 2026 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 हसनगंज ज्योति अग्रवाल ने हमराह और स्थानीय पुलिस टीम के साथ थाना आसीवन क्षेत्र में अभियान चलाया।

अभियान के दौरान टीम को सूचना मिली कि ग्राम मालीमऊ में एक व्यक्ति नमकीन-चाय की गुमटी पर अवैध देसी शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान कुलदीप पुत्र सत्यकुमार सिंह, निवासी मालीमऊ को कथित रूप से देसी शराब बेचते हुए पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से 12 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में थाना आसीवन में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। आबकारी विभाग ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Read Also-Pratapgarh News: मां कल्याणी देवी धाम में सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी और पुत्र डॉ. अभिषेक तिवारी ने किया रुद्राभिषेक

Show More

Related Articles

Back to top button