Pratapgarh News: तुलसीसदन में सीएम युवा क्षमता संवर्धन कार्यशाला, 300 युवाओं ने लिया प्रशिक्षण

Pratapgarh News: CM's Youth Capacity Enhancement Workshop held at Tulsisadan; 300 youths underwent training.

Pratapgarh News:मिशन निदेशक ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’, लखनऊ के निर्देश पर तुलसीसदन (हादीहाल) में सीएम युवा क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में राजकीय पॉलिटेक्निक, आईटीआई और विभिन्न महाविद्यालयों के करीब 300 प्रशिक्षार्थियों एवं छात्रों ने प्रतिभाग किया।

कार्यशाला में सीएम युवा समाधान टीम, लखनऊ के अमित सिन्हा और मुकेश वार्ष्णेय ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं, आवेदन प्रक्रिया और लाभ के बारे में प्रतिभागियों को अवगत कराया। युवाओं द्वारा पूछे गए सवालों का भी अधिकारियों ने जवाब दिया।

कार्यशाला के दौरान बजाज कंपनी की ओर से बैंकों के माध्यम से वित्त पोषण कर अभिषेक यादव, निर्मला देवी, आजाद सिंह और कृष्णा पटेल को आधुनिक ई-रिक्शा वितरित किए गए। ई-रिक्शा मिलने से लाभार्थियों को स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

अग्रणी बैंक प्रबंधक एवं विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयकों की मौजूदगी में योजना से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के निराकरण पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने युवाओं को बैंक ऋण प्राप्त करने तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का लाभ लेने की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।

कार्यक्रम का पर्यवेक्षण जे.एन. सिंह यादव एवं सहायक आयुक्त उद्योग अजय प्रसाद ने किया। कार्यशाला में जनपद के प्रमुख उद्यमी एवं व्यापारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मो. अनाम, प्रमुख आंवला उद्यमी ने किया।

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button