
Unnao News-ग्राम बेहटा नथई सिंह स्थित श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर का तृतीय स्थापना दिवस बुधवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजन समिति की ओर से विशेष रुद्राभिषेक एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से भगवान महादेव का पूजन किया और सुख-समृद्धि की कामना की।
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल, दूध और अन्य पूजन सामग्री से रुद्राभिषेक किया। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
1977 में हुई थी मंदिर की स्थापना
बताया गया कि ग्राम बेहटा नथई सिंह में स्व. काली शंकर मिश्रा पुत्र स्व. सुर्ज कुमार मिश्रा द्वारा वर्ष 1977 में मंदिर की स्थापना कराई गई थी। मंदिर में मां शीतला जी और श्री हनुमान जी की प्रतिमाओं की विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई थी।
इसके बाद 19 जनवरी 2024 को मंदिर परिसर में श्री महाकालेश्वर महादेव के साथ मां पार्वती, श्री कार्तिकेय और श्री गणेश जी की विधि-विधान से स्थापना की गई। तभी से प्रत्येक वर्ष स्थापना दिवस पर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक एवं पूजन का आयोजन किया जाता है।
श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
बुधवार को महाकालेश्वर महादेव के तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया। लोगों ने परिवार और समाज की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।
आयोजन में रमेश चंद्र दीक्षित, प्रदीप दीक्षित, रत्नेश दीक्षित, प्रेम शंकर मिश्रा, दिलीप मिश्रा, कृष्ण कुमार मिश्रा, आशीष दीक्षित पत्रकार/संरक्षक, अवनीश दीक्षित, दिनेश शुक्ला, सूरज शुक्ला, शिवा शुक्ला, डुग्गू मिश्रा, गौरांश दीक्षित सहित आकूप मिश्रा, गिरजा शंकर तिवारी, फुन्नर मिश्रा, प्रदीप बाजपेई और हिमांशु तिवारी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Read Also-Nawabganj News-सैनिक शिक्षकों को मोमेंटो देकर किया सम्मानित, छात्राओं ने जवानों के लिए भेजीं राखियां



