Nawabganj News-सैनिक शिक्षकों को मोमेंटो देकर किया सम्मानित, छात्राओं ने जवानों के लिए भेजीं राखियां

Nawabganj News: Soldier-teachers honored with mementos; female students sent Rakhis for the soldiers.

Nawabganj News-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवाबगंज ब्लॉक में सैनिक शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी शुचि गुप्ता ने ब्लॉक क्षेत्र में कार्यरत सैनिक शिक्षकों को मोमेंटो भेंट कर उनके देश के प्रति समर्पण, सेवा भावना और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान नवाबगंज ब्लॉक के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं द्वारा तैयार की गई राखियां भी सैनिक शिक्षकों को सौंपी गईं। इन राखियों को सैनिक शिक्षक सेना की विभिन्न यूनिटों तक पहुंचाएंगे। इस पहल के माध्यम से छात्राओं ने देश की रक्षा में तैनात जवानों तक भाईचारे, सम्मान और शुभकामनाओं का संदेश भेजा।

सैनिक शिक्षकों ने भी किया सम्मान

कार्यक्रम में सैनिक शिक्षकों ने भी अपनी परंपरा के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी शुचि गुप्ता को मोमेंटो और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान देशसेवा और शिक्षा सेवा के बीच आपसी सम्मान की भावना देखने को मिली।

वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख की ओर से ब्लॉक में कार्यरत एक्स-सर्विसमैन शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में यूपी एक्स-सर्विसमैन टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आनंद किशोर सिंह (शौर्य चक्र प्राप्त), प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.के. यादव (सेवानिवृत्त), जिला संगठन मंत्री अशोक त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्रा, श्रीमती मंजू यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

देशसेवा के जज्बे को किया नमन

कार्यक्रम में वक्ताओं ने सैनिक शिक्षकों के देश के प्रति समर्पण, सेवा भावना और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सैनिकों का जीवन देश की सेवा और सुरक्षा के लिए समर्पित होता है, जबकि शिक्षक नई पीढ़ी के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना का माहौल रहा।

Read Also-Unnao News-कस्तूरबा विद्यालय पाठकपुर में मिलीं कई खामियां, दो शिक्षिकाएं बिना सूचना अनुपस्थित

Show More

Related Articles

Back to top button