UP News-तौरा गौशाला का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, साफ-सफाई को लेकर दिए सख्त निर्देश

बारिश से हुए कीचड़ की नियमित सफाई और मवेशियों की समुचित देखभाल के निर्देश

UP News-विकासखंड के तौरा गांव स्थित वृहद गौशाला का बुधवार दोपहर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) फहद खान ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में संरक्षित मवेशियों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बारिश के कारण परिसर में हुए कीचड़ की साफ-सफाई को लेकर जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान गौशाला में हरे चारे, पर्याप्त भूसे और पानी की व्यवस्था संतोषजनक मिली। गौशाला का संचालन कर रही एनजीओ संस्था ईको फ्रेंडली के जिम्मेदार सोनू यादव को बीडीओ ने परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

बीडीओ ने कहा कि बारिश के कारण परिसर में जहां भी कीचड़ जमा हो रहा है, वहां नियमित रूप से सफाई कराई जाए, ताकि मवेशियों को किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही संरक्षित मवेशियों की नियमित और उचित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

धूप में टीनशेड के नीचे रखने के निर्देश

फहद खान ने निर्देश दिया कि तेज धूप होने की स्थिति में मवेशियों को टीनशेड के नीचे रखा जाए, जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिल सके। उन्होंने छोटे बछड़ों पर विशेष निगरानी रखने और उन्हें गौशाला परिसर से बाहर जाने से रोकने के लिए सुरक्षित व्यवस्था करने को कहा।

उन्होंने एनजीओ के जिम्मेदारों को मवेशियों के चारे, पानी और स्वास्थ्य संबंधी देखभाल के साथ गौशाला की अन्य व्यवस्थाओं को भी बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान ग्राम सचिव ओमशंकर तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Read Also-Pratapgarh News-अजगरा महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक, गांव से जिला स्तर तक होगा ‘अजगरा महान संवाद’

Show More

Related Articles

Back to top button