UP News: नव नियुक्त आंगनवाड़ी सहायिकाओं को वितरित किए नियुक्ति पत्र

UP News: Appointment letters distributed to newly appointed Anganwadi helpers.

UP News:मंगलवार को पुरवा तहसील सभागार में नव नियुक्त आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पुरवा विधायक अनिल सिंह ने नव नियुक्त सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें ईमानदारी, लगन और कार्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की सीख दी।

कार्यक्रम में मौजूद एसडीएम दिग्विजय सिंह ने बताया कि आंगनवाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति के बाद उन्हें नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं। चार ब्लॉकों असोहा, पुरवा, हिलौली और बिछिया की 20-20 नव नियुक्त आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

पुरवा ब्लॉक की बाल विकास परियोजना अधिकारी निशा महाजन ने बताया कि सभी नव नियुक्त सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने के साथ ही उनके कार्य एवं जिम्मेदारियों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि सहायिकाएं अपने दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ निभाएं।

कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी, बाल विकास परियोजना अधिकारी बिछिया पूनम मिश्रा, हिलौली की सुनीता सिंह, असोहा एवं बिछिया ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुभाषिनी तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Read Also-UP News: नव नियुक्त आंगनवाड़ी सहायिकाओं को वितरित किए नियुक्ति पत्र

Show More

Related Articles

Back to top button