छिवकी जंक्शन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी का रेडमी फोन बरामद

Mobile thief arrested at Chhivki Junction; stolen Redmi phone recovered

जीआरपी और आरपीएफ यात्रियों और उनके सामानों की सुरक्षा के लिए लगातार अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत चोरी, छिनैती जैसी घटनाओं को अंजाम देने वालों पर कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर रही हैं। इसी अभियान के तहत जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए छिवकी जंक्शन पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी मंतोष सिंह उम्र करीब 22 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सरवन सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार किया।आरोपी के कब्जे से चोरी का रेडमी मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को दोपहर करीब 12:06 बजे छिवकी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर फुट ओवर ब्रिज की सीढ़ियों के पास की गई। तलाशी के दौरान उसके पास से ग्रे रंग का रेडमी मोबाइल फोन बरामद हुआ। फोन में सिम कार्ड नहीं लगा था। बरामद मोबाइल को एफआईआर संख्या 284/2026 से संबंधित बताया गया है। यह कार्रवाई प्रयागराज जीआरपी प्रभारी इंस्पेक्टर अकलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में चौकी प्रभारी अजय यादव के साथहेड कांस्टेबल अवधेश कुमार, कांस्टेबल अभिषेक यादव, सीआईबी एसआई लाखन सिंह, सीआईबी हेड कांस्टेबल जोगेंद्र सिरोही व आरपीएफ क हेड कांस्टेबल संतोष कुमार शामिल रहें।

Show More

Related Articles

Back to top button