
Pratapgarh News-बेल्हा की धरती से जुड़े राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री अमरपाल मौर्य को भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है। उनके मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए इसे बेल्हा के लिए गौरव का क्षण बताया।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि अमरपाल मौर्य को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से प्रतापगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत हुआ है। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खबर के बाद जिले के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भी पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अमरपाल मौर्य को मिली नई जिम्मेदारी से पिछड़ा वर्ग के बीच संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। समर्थकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
जिले में कार्यकर्ताओं ने कहा कि अमरपाल मौर्य ने संगठन और राजनीति में अपनी सक्रिय भूमिका से अलग पहचान बनाई है। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से प्रतापगढ़ के लोगों में विशेष उत्साह है और इसे जिले के लिए सम्मान की बात माना जा रहा है।
Read Also-Sports News:रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, 4000 रन और 350 विकेट का डबल पूरा करने वाले चौथे ऑलराउंडर
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत


