Pratapgarh News-प्रतापगढ़ में अपना दल (कमेरावादी) का कार्यकर्ता सम्मेलन, किसानों और कमेरा वर्ग के मुद्दों पर हुई चर्चा

Pratapgarh News: Apna Dal (Kamerawadi) holds a workers' convention in Pratapgarh; issues concerning farmers and the working class were discussed.

Pratapgarh News-अपना दल (कमेरावादी) की प्रतापगढ़ इकाई की ओर से शनिवार को प्रेम वाटिका, सगरा सुंदरपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. पल्लवी पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों के साथ चर्चा की गई। डॉ. पल्लवी पटेल ने सेक्टर और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने पर जोर दिया। उन्होंने विधानसभा स्तर की कमेटियों के गठन की प्रक्रिया जल्द पूरी कर जिला कमेटी को इसकी सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

डॉ. पल्लवी पटेल ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने और कमेरा समाज के लोगों के बीच पार्टी की नीतियों एवं मुद्दों को पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

सम्मेलन में कमेरा वर्ग के अधिकार, सम्मान और सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने किसान, मजदूर, कारीगर, छोटे दुकानदार और ग्रामीण श्रमिकों को अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए उनके हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

किसानों की समस्याओं पर भी हुई चर्चा

कार्यकर्ता सम्मेलन में किसानों की समस्याओं को लेकर कई मुद्दे सामने रखे गए। खाद और बीज की समय पर उपलब्धता, फसलों के उचित दाम, सिंचाई व्यवस्था, बढ़ती कृषि लागत, कृषि ऋण, किसानों की आय और आवारा पशुओं की समस्या पर चर्चा की गई।

इसके अलावा ग्रामीण मजदूरों के लिए रोजगार के अवसर, उचित मजदूरी और सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने की जरूरत पर भी जोर दिया गया।

युवाओं और शिक्षा के सवाल पर उठी आवाज

सम्मेलन में युवाओं से जुड़े मुद्दे भी प्रमुख रहे। वक्ताओं और कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी, सरकारी भर्तियों में देरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता को लेकर चिंता जताई। NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर मिलना जरूरी है और भर्ती प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए जिसमें मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों के हित सुरक्षित रहें।

गांवों की मूलभूत सुविधाओं पर भी चर्चा

सम्मेलन में महंगाई, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं, सरकारी स्कूलों की स्थिति, महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान, छोटे व्यापारियों की समस्याओं के साथ-साथ गांवों में सड़क, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी विचार रखे गए।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. गंगाराम यादव, राष्ट्रीय सचिव अशोक पटेल एडवोकेट, राष्ट्रीय सचिव अजय पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मंच राजेंद्र प्रसाद फौजी, प्रदेश अध्यक्ष किसान मंच राजेश प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष बौद्धिक मंच मो. अबरार, प्रदेश उपाध्यक्ष विधि मंच रामसरोजन वर्मा एडवोकेट, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंच जय कौशल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र पटेल, जिला महासचिव रामपाल पटेल, युवा मंच जिला अध्यक्ष कमलेश पटेल, व्यापार मंच जिला अध्यक्ष आत्माराम पटेल, बौद्धिक मंच जिला अध्यक्ष सतीश कुमार, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार पटेल तथा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में भाग लिया।

Read Also-JPSC Movement:JPSC आंदोलन पर सरकार को घेरा, रवि कुमार बोले- युवाओं को वादों के बजाय चाहिए रोजगार और नियमित परीक्षाएं

Show More

Related Articles

Back to top button