Baghrai Police Arrested Warrantees: बाघराय पुलिस ने 6 वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय के NBW पर हुई कार्रवाई

एसपी दीपक भूकर के निर्देश पर चला अभियान, 1999 के मामलों में वांछित वारंटियों को पुलिस ने दबोचा

Baghrai Police Arrested Warrantees: पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाघराय पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में पांच वारंटी अभियुक्तों तथा एक वारंटी अभियुक्ता को गिरफ्तार किया। सभी गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था।

पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव अपनी टीम के साथ मुकदमा संख्या 127/1999 से संबंधित वारंटी पुतुन्नी लाल पुत्र भगन पासी तथा जवाहिर पुत्र मोहन लाल, निवासी ग्राम सियालाल का पुरवा, थाना बाघराय को गिरफ्तार किया।

इसके बाद उपनिरीक्षक राहुल एवं उपनिरीक्षक देवी दयाल वर्मा ने पुलिस टीम के साथ मुकदमा संख्या 102(ए)/1999, धारा 323, 504 और 506 भारतीय दंड संहिता से संबंधित वारंटी राजकुमार पटेल, भईयाराम पटेल तथा जीतलाल पटेल, निवासी ग्राम कोडराजीत, थाना बाघराय को गिरफ्तार किया।

इसी अभियान के दौरान उपनिरीक्षक देवी दयाल वर्मा ने महिला पुलिस टीम के साथ मुकदमा संख्या 136/1999, धारा 323, 325 और 504 भारतीय दंड संहिता से संबंधित वारंटी अभियुक्ता श्रीमती अंजू सिंह, निवासी ग्राम चकवड़, थाना बाघराय को भी गिरफ्तार किया।

Pratapgarh Reward Declared Accused: सांगीपुर कांड के दो फरार आरोपियों पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कहा कि जनपद में अपराधियों, फरार अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून से बचने वाले किसी भी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Back to top button