Pratapgarh Congress Protest: हाउस अरेस्ट के बावजूद कांग्रेस का मार्च, पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और जंतर-मंतर लाठीचार्ज पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

डॉ. नीरज त्रिपाठी के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद दोषियों पर कार्रवाई और शिक्षा सुधार की मांग दोहराई

Pratapgarh Congress Protest: पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतापगढ़ में विरोध मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से कंपनी बाग तक पैदल मार्च निकाला गया और नायब तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया।

कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन में पेपर लीक की घटनाओं की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार तथा प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग उठाई। साथ ही जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और केंद्र सरकार से सार्वजनिक माफी की भी मांग की गई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों और युवाओं की बड़ी जीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज को पुलिस बल के सहारे दबाने की कोशिश की गई, लेकिन देशभर के युवाओं के संघर्ष के आगे सरकार को झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि अब केवल इस्तीफा पर्याप्त नहीं है, बल्कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

कांग्रेस के अनुसार, कार्यक्रम पहले से घोषित होने के कारण प्रशासन ने जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी को लगभग 14 घंटे तक उनके आवास पर हाउस अरेस्ट रखा। इसके बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से कंपनी बाग तक मार्च करते हुए पहुंचे और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराया।

कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी और नगर अध्यक्ष मो. इस्तियाक ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने लाखों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार जवाबदेही से बच नहीं सकती और कांग्रेस छात्रों के अधिकारों की लड़ाई आगे भी जारी रखेगी।

Akanksha Puri CJP Protest: CJP प्रोटेस्ट पर अकांक्षा पुरी का सनसनीखेज दावा, बोलीं- जंतर-मंतर आने और पोस्ट करने के लिए मिला पैसों का ऑफर

जिला प्रवक्ता मासूम हैदर और एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई और युवाओं को न्याय दिलाने की मांग दोहराई।

इस अवसर पर राम लवट यादव, महेंद्र शुक्ला, राम शिरोमणि वर्मा, अंजली उपाध्याय, रवि भूषण सिन्हा, हरिश्चंद्र सरोज, सरोज कश्यप, अशोक सिंह, रविंद्र मिश्रा, रियाज सुल्तान, आशिक अली, कपिल ओझा, पृथ्वी राज गौतम, विवेक पाण्डेय, मोहम्मद चरण सिंह यादव, सुरेश कुमार सरोज, राजू खान, रवि प्रताप सिंह, सद्दाम, एजाज अहमद, अबू शमा, अरबाज आलम, फरीद, धर्मराज सिंह, सुरेश मिश्रा, अश्वनी उपाध्याय, शिवांशु भट्ट, अंजलि मिश्र, सपना गुप्ता, आशा देवी, सुमन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button