UP News: केजीएमयू के एमबीबीएस विद्यार्थियों ने भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

UP News:किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय सहित प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस और बीडीएस विद्यार्थी अपना भत्ता बढ़ाने और एम्स व एसजीपीजीआई के स्टूडेंट्स के समान भत्ता देने की मांग को लेकर गुरूवार को विरोध प्रदर्शन किया। भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर केजीएमयू के एमबीबीएस व बीडीएस के विद्यार्थियों ने भी गुरूवार को चिविवि में विरोध प्रदर्शन किया।

मांगों को लेकर आक्रोशित एमबीबीएस और बीडीएस स्टूडेंट्स ने डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा. रश्मि कुशवाहा, डा. भास्कर अग्रवाल और डीन पैरामेडिकल डा. के.के. सिंह को ज्ञापन सौंपा। छात्र अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए थे।

केजीएमयू के अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद विद्यार्थियों ने फिलहाल अपने इस आंदोलन को दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। डीन डॉ. के. के. सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्टूडेंट्स को आश्वस्त किया है कि उनकी इन जायज मांगों को शासन और संबंधित उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। स्टूडेंट्स ने स्पष्ट किया है कि यदि दो हफ्ते के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती है, तो वे पूरे प्रदेश स्तर पर पुनः आंदोलन करने को विवश होंगे।

Read Also-Lucknow News : ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा नया आयाम’, भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला बोले

Show More

Related Articles

Back to top button