
Uttar Pradesh News: देश की उम्मीदों के जननायक राहुल गांधी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर प्रतापगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र के महुली बाजार स्थित वृद्धाश्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में जन्मदिन को सेवा समारोह दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेसजनों के साथ वृद्धाश्रम के सैकड़ों बुजुर्गों ने मिलकर केक काटा। इसके बाद सभी वृद्धजनों को भोजन कराया गया तथा फल वितरित किए गए। उपस्थित सभी लोगों ने राहुल गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि, “देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने वाले, संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर, नेता प्रतिपक्ष आदरणीय राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान’ का संदेश देकर देश के युवाओं को नई सोच और दिशा प्रदान की है। युवाओं, किसानों, माताओं-बहनों और मजदूरों के संघर्ष को उन्होंने नई ताकत और विश्वास दिया है।
जिला उपाध्यक्ष रामशिरोमणि वर्मा एवं जिला उपाध्यक्ष आर.पी. वर्मा ने कहा कि देश और समाज की उन्नति एवं विकास में राहुल गांधी का योगदान प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्यों के प्रखर प्रहरी और सामाजिक न्याय के सशक्त हस्ताक्षर के रूप में राहुल गांधी भारतीय राजनीति को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं। देश की आवाज को निर्भीकता से उठाने का उनका संकल्प जनविश्वास का प्रतीक बन चुका है।
उन्होंने राहुल गांधी के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, महेंद्र शुक्ला, लोहा सिंह, काशी नारायण मिश्रा, सरोज कश्यप, डॉ. अभय प्रताप सिंह, प्रेम शंकर द्विवेदी, संदीप त्रिपाठी, योगेश यादव, प्रवीण द्विवेदी, सुरेश कुमार मिश्र, भवानी शंकर दूबे, रविन्द्र मिश्र, राकेश गौतम, दुर्गेश तिवारी, अंजनी कुमार पांडेय, शुभम मिश्र, मो. रियाज सिटी, सहजाद सलमानी, शिवांशु भट्ट, पृथ्वीराज गौतम, फतेह बहादुर सिंह, रियाज सुल्तान, विकास जायसवाल, मो. इदरीश, मुन्ना लाल यादव, रामकुमार पटेल, संतोष शर्मा, रवि प्रताप सिंह, आलोक पाण्डेय, धर्मराज सिंह, नूर आलम, देवमणि पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उक्त आशय की जानकारी वेदान्त तिवारी, कोषाध्यक्ष एवं कंट्रोल रूम इंचार्ज, जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ ने दी।
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत



