Bollywood News: ‘द इंडिया स्टोरी’ का पहला लुक आया सामने

Bollywood News:अभिनेता श्रेयस तलपड़े की आगामी फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का पहला लुक पोस्टर सामने आ गया है। पोस्टर में श्रेयस तलपड़े एक गंभीर और हताश पिता के रूप में नजर आ रहे हैं, जो अपनी बीमार बेटी के लिए न्याय की लड़ाई लड़ता दिखता है। फिल्म का निर्देशन चेट्टन डीके ने किया है, जबकि कहानी और निर्माण की जिम्मेदारी सागर बी शिंदे ने संभाली है। काजल अग्रवाल भी फिल्म में एक मजबूत महिला वकील की भूमिका में दिखाई दे रही हैं, जो न्याय की इस लड़ाई में अहम भूमिका निभाती हैं।

फिल्म की कहानी खाद्य पदार्थों में मिलावट, रसायनों के दुरुपयोग और उससे जुड़े कथित घोटालों जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों को केंद्र में रखती है। पोस्टर में दिखाया गया है कि किस तरह एक पिता अपनी बेटी के लिए न्याय पाने के लिए सिस्टम से संघर्ष करता है, जबकि दूसरी ओर एक वकील उसकी कानूनी लड़ाई को आगे बढ़ाने में मदद करती है। निर्माताओं का दावा है कि फिल्म समाज में मौजूद खाद्य सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मुद्दों को बड़े पर्दे पर उजागर करेगी।

हालांकि, फिल्म को लेकर विवाद भी सामने आने लगे हैं। हाल ही में निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा गया है, जिसमें भ्रामक और मानहानिकारक दावे करने का आरोप लगाया गया है। नोटिस में कहा गया है कि फिल्म भारतीय कृषि और खाद्य तंत्र को गलत तरीके से प्रस्तुत कर रही है और इसे ‘धीमा जहर’ बताकर छवि को नुकसान पहुंचाया गया है। इसके साथ ही सीबीएफसी से फिल्म को प्रमाणन न देने का आग्रह भी किया गया है। निर्माता

Read Also-UP Politics : ‘बीजेपी का मनोवैज्ञानिक दांव या सपा में सचमुच बढ़ रही है बेचैनी’, चुनाव से पहले सियासी हलचल

Show More

Related Articles

Back to top button