Ukraine News-यूक्रेन का दावा- काला सागर में रूस के बड़े तेल टर्मिनल पर किया हमला

Ukraine News- रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि उसकी सेना ने रूस के काला सागर तट पर स्थित एक महत्वपूर्ण तेल टर्मिनल और उससे जुड़े ईंधन भंडारण केंद्र को निशाना बनाया है। यूक्रेनी सैन्य अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई रूस के ऊर्जा ढांचे पर दबाव बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है।

यूक्रेन की ओर से जारी जानकारी में कहा गया कि शेस्खारिस तेल टर्मिनल और उसके निकट स्थित एक तेल डिपो पर शुक्रवार-शनिवार के दरमियानी रात ड्रोन हमले किए गए। यूक्रेनी सैन्य नेतृत्व ने दावा किया कि इस कार्रवाई के बाद संबंधित क्षेत्र में आग लग गई। इसके अलावा काला सागर में एक टैंकर जहाज को भी निशाना बनाए जाने की बात कही गई है।

यूक्रेन के सैन्य अधिकारियों ने यह भी दावा किया कि मई के शुरुआती तीन सप्ताह के दौरान रूस की कई प्रमुख तेल सुविधाओं पर ड्रोन हमले किए गए हैं। वहीं, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक अन्य बयान में रूस के एक बड़े रासायनिक संयंत्र पर भी हमले की जानकारी दी है। उनके अनुसार, यह संयंत्र रक्षा क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों में योगदान देता था और हमले के बाद उसका संचालन प्रभावित हुआ।

Read Also-Mau News-संविधान निर्माण और देश के विकास में अधिवक्ताओं का योगदान अतुलनीय: न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता

Show More

Related Articles

Back to top button