IPL 2026: Kohli Head Controversy मैच में हुई बहस, फिर विराट ने ट्रेविस हेड से नहीं मिलाया हाथ; वायरल VIDEO ने मचाया बवाल

मैच के दौरान हुई तीखी नोकझोंक के बाद हैंडशेक लाइन में विराट कोहली ने ट्रेविस हेड को किया इग्नोर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO।

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में सिर्फ रन और चौकों-छक्कों की चर्चा नहीं हुई, बल्कि विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच हुई तीखी नोकझोंक ने भी सुर्खियां बटोर लीं। मैच के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई बहस और फिर मैच खत्म होने के बाद विराट द्वारा ट्रेविस हेड से हाथ न मिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मैच के दौरान भिड़ गए कोहली और हेड

दरअसल, जब RCB विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही थी, उस दौरान विराट कोहली ने कुछ शानदार शॉट लगाए। इसी बीच उनकी ट्रेविस हेड से कहासुनी हो गई। विराट काफी आक्रामक अंदाज में कुछ कहते नजर आए, जबकि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड मुस्कुराकर जवाब देते दिखे। हालांकि विवाद किस बात पर शुरू हुआ, यह साफ नहीं हो सका।

कोहली ज्यादा देर टिक नहीं सके और 11 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन मैदान पर उनका एग्रेशन लगातार देखने को मिला।

हैंडशेक लाइन में हेड को किया इग्नोर

मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे, तब ट्रेविस हेड ने विराट कोहली की तरफ हाथ बढ़ाया। लेकिन विराट ने उन्हें नजरअंदाज करते हुए सीधे ईशान किशन से हाथ मिलाया और आगे बढ़ गए।

इस दौरान ट्रेविस हेड के चेहरे के भाव बदलते नजर आए और सोशल मीडिया पर फैन्स इसे ‘अपमान वाला मोमेंट’ बता रहे हैं। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और क्रिकेट फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

IPL 2026: क्विंटन डिकॉक ने बीच सीजन छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ, MI को लगा डबल झटका

इम्पैक्ट प्लेयर वाले इशारे से भी चिढ़ाया

मैच के दौरान विराट कोहली ने ट्रेविस हेड को बॉलिंग करने का इशारा भी किया। इसके अलावा उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर वाला साइन बनाकर भी हेड को चिढ़ाया। गौरतलब है कि इस सीजन में ट्रेविस हेड कई मैचों में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किए गए हैं।

हार के बावजूद टॉप पर रही RCB

हालांकि इस मुकाबले में RCB को 55 रन से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी रही। RCB, GT और SRH तीनों टीमों के 18-18 अंक रहे, लेकिन नेट रन रेट ने अंतिम स्थिति तय की।

Written By: Ekta Verma
Show More

Related Articles

Back to top button