Pratapgarh Crime News: प्रतापगढ़ में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोपी अमीर हमजा गिरफ्तार

फतनपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को घर के पास से दबोचा, SC/ST एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा

Pratapgarh Crime News: पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फतनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और SC/ST एक्ट से जुड़े मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, थाना फतनपुर क्षेत्र के ग्राम कैलीडीह निवासी अमीर हमजा पुत्र मढल्लू उर्फ मोहम्मद इरफान (उम्र लगभग 26 वर्ष) को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना फतनपुर में धारा 70(2), 351(3), 352 BNS, 5G/6 पॉक्सो एक्ट तथा 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)V SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी फतनपुर मनीष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस दौरान उपनिरीक्षक राहुल कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रहे थे।

Pratapgarh Political News: महंगाई और NEET धांधली के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बुग्गी पर गैस सिलेंडर रखकर निकाला मार्च

इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कैलीडीह गांव में दबिश देकर आरोपी अमीर हमजा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम में शामिल रहे ये अधिकारी

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राहुल Kumar, कांस्टेबल सुशील पटेल और कांस्टेबल रामनिवास शामिल रहे।

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button