Playoff Race! 32,768 समीकरणों के बीच फंसी प्लेऑफ की जंग, किस टीम की कितनी उम्मीद?

RCB, GT और SRH प्लेऑफ के सबसे बड़े दावेदार बने, जबकि KKR और दिल्ली की उम्मीदें अब चमत्कार पर टिकीं

IPL 2026: Indian Premier League 2026 अब उस मोड़ पर पहुंच चुका है जहां हर मैच प्लेऑफ की तस्वीर बदल रहा है। लीग स्टेज के सिर्फ 15 मुकाबले बाकी हैं, लेकिन अभी भी 32,768 संभावित समीकरण बने हुए हैं। जहां Mumbai Indians और Lucknow Super Giants की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं, वहीं बाकी 8 टीमें टॉप-4 में जगह बनाने की रेस में बनी हुई हैं।

सबसे मजबूत स्थिति में Royal Challengers Bengaluru दिखाई दे रही है। आंकड़ों के मुताबिक आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 88.4% है। इसके अलावा टीम के पास टॉप-2 में रहकर क्वालिफायर-1 खेलने का भी 59.4% मौका है।

Sunrisers Hyderabad की स्थिति भी लगभग उतनी ही मजबूत है। हैदराबाद के टॉप-4 में पहुंचने की संभावना 88.1% है, जबकि टॉप-2 में रहने का मौका 59% बताया जा रहा है।

वहीं Gujarat Titans इस समय टॉप-2 की सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही है। गुजरात के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 88.2% और टॉप-2 में रहने का मौका 60% है।

Punjab Kings को हालिया हार से नुकसान हुआ है। अब पंजाब के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 64.4% रह गई है, जबकि टॉप-2 में जगह बनाने का मौका घटकर 28.2% हो चुका है।

Chennai Super Kings और Rajasthan Royals के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। चेन्नई के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 53.8% है, जबकि राजस्थान की संभावना 53.6% बताई जा रही है। दोनों टीमों के लिए अब हर मुकाबला बेहद अहम हो गया है।

IPL 2026: सीएसके ने एलएसजी को पांच विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें कायम

दूसरी तरफ Kolkata Knight Riders के लिए राह मुश्किल हो गई है। कोलकाता के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना सिर्फ 13.5% बची है। वहीं Delhi Capitals की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं। दिल्ली के पास टॉप-4 में पहुंचने का सिर्फ 3.2% मौका बचा है।

आईपीएल 2026 में अब हर मैच करो या मरो जैसा बन चुका है। आने वाले मुकाबले तय करेंगे कि कौन सी टीमें प्लेऑफ में जगह बनाएंगी और किसका सफर लीग स्टेज में ही खत्म हो जाएगा।

Show More

Related Articles

Back to top button