
Entertainment Update: Trisha Krishnan एक बार फिर सुर्खियों में हैं। तमिलनाडु में C. Joseph Vijay के मुख्यमंत्री बनने के बाद तृषा का एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके ठीक एक दिन बाद तृषा कृष्णन ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए एक खास मैसेज लिखा, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया।
‘प्यार की गूंज हमेशा ज्यादा होती है’
तृषा कृष्णन ने एक्वा-ब्लू सिल्क साड़ी में अपनी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा—
“प्यार की गूंज हमेशा ज्यादा होती है। मेरे सबसे प्यारे और भरोसेमंद लोगों को धन्यवाद!”
उनके इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। कई यूजर्स ने इसे विजय की ऐतिहासिक जीत से जोड़कर देखा, जबकि कुछ लोगों ने कमेंट में उन्हें “फ्यूचर तमिलनाडु CM” तक कह दिया।

विजय के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची थीं तृषा
10 मई को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में तृषा कृष्णन अपनी मां उमा कृष्णा के साथ शामिल हुई थीं।
इस दौरान उन्होंने ट्रेडिशनल सिल्क साड़ी में बेहद एलिगेंट लुक कैरी किया था, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। समारोह में उनकी मौजूदगी ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव

Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) के प्रमुख विजय ने हालिया तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की। उनकी पार्टी ने 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव प्राप्त किया।
कांग्रेस, CPI, CPI(M), IUML और अन्य सहयोगी दलों के समर्थन से TVK ने सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। इस जीत के साथ राज्य में DMK और AIADMK के दशकों पुराने राजनीतिक दबदबे का अंत हो गया।
साउथ सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में हैं तृषा
तृषा कृष्णन लंबे समय से दक्षिण भारतीय सिनेमा का बड़ा नाम रही हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में विजय के साथ काम किया है और दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा चर्चा में रही है।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1999 में तमिल फिल्म ‘जोडी’ से की थी। इसके बाद ‘घिल्ली’, ‘सामी’, ‘आरु’, ‘उनक्कुम एनक्कुम’ और ‘कृष्णा’ जैसी फिल्मों से उन्होंने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की।
तृषा ने बॉलीवुड में Khatta Meetha के जरिए डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ Akshay Kumar नजर आए थे।
Written By: Anushri Yadav


