UP Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में 14 मई को धर्म और भक्ति का महासंगम, रामभद्राचार्य समेत कई संत करेंगे शिरकत

वंदना महोत्सव में 14 मई को जेठवारा आएंगे जगत गुरु स्वामी रामभद्राचार्य,,, मदनमोहन दास प्रमुख संतों और नामचीन कलाकारों का होगा संगम- मदनमोहन दास

UP Pratapgarh News: बेल्हा प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना क्षेत्र के देवापुर आशापुर गांव में आगामी 14 मई, गुरुवार को भव्य वंदना महोत्सव, भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन समिति राघव परिवार के मदन मोहन दास ने आज कार्यक्रम स्थल पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि महोत्सव में देश के प्रसिद्ध संत-महात्माओं एवं सांस्कृतिक कलाकारों का संगम देखने को मिलेगा।

राघव परिवार के मदन मोहन दास ने बताया कि कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उनके वंदन एवं अभिनंदन के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी।

महोत्सव में आचार्य रामचंद्र दास उत्तराधिकारी तुलसी पीठ चित्रकूट, संतोषाचार्य सतुवा बाबा, सुखानंद द्वाराचार्य स्वामी, राघव देवाचार्य महाराज, जबलपुर के आचार्य प्रमोद कृष्णनन जी महाराज, कल्कि पीठाधीश्वर संभल तथा अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास महाराज भी शामिल होंगे।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम के दूसरे सत्र में शाम 4 बजे से महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जबकि शाम 6 बजे से सांस्कृतिक भजन संध्या आयोजित होगी। इसमें भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह, भजन गायिका दिव्या दुबे, प्रसिद्ध भजन गायक खनिज देव चौहान एवं भोजपुरी गायक रितेश पांडे अपनी प्रस्तुति देंगे।

Pratapgarh News-10 मई को भयहरणनाथ धाम में होगा ‘सीमांकन संकल्प दिवस’

मोहन दास ने पत्रकारों को बताया कि महोत्सव में कई बड़े राजनेताओं के आने की संभावना है और उन्हें भी आमंत्रित किया गया है। इसके अतिरिक्त धर्माचार्यों एवं सांस्कृतिक जगत से जुड़े लोगों को भी आमंत्रित किया गया है।

जेठवारा व्यापार मंडल अध्यक्ष जुग्गी लाल पांडेय तथा पूर्व प्रधानाचार्य एवं प्रधान लालता प्रसाद पांडेय ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की। साथ ही सभी मीडिया जगत के लोगों को भी आमंत्रित किया गया है।

इस अवसर पर मोहन दास जी ने प्रधान सोनू सिंह, स्थानीय लोगों एवं पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को लेकर मिल रहे रचनात्मक सहयोग के लिए आभार जताया। साथ ही सभी पत्रकारों एवं प्रभारी निरीक्षक जेठवारा को कार्यक्रम स्थल का भ्रमण भी कराया।

इस मौके पर जुग्गी लाल, इंद्रानंद, सोनू प्रधान, मास्टर विश्वकर्मा, मदन मोहन दास के मीडिया प्रभारी अभिषेक जी आदि मौजूद रहे।

(रिपोर्ट : उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत)

Show More

Related Articles

Back to top button