crime news up- गाजियाबाद में दिनदहाड़े कैश वैन लूट, हथियार दिखाकर बदमाश फरार, गाड़ी बरामद

crime news up- गाजियाबाद के कमिश्नरेट क्षेत्र के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे दिनदहाड़े कैश वैन लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। एवन इंडिया नामक वित्तीय संस्था के कर्मचारी ATM में कैश डालने पहुंचे थे, तभी कुछ बदमाश मौके पर पहुंचे और ड्राइवर को अकेला पाकर हथियार दिखाकर कैश वैन लूटकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए पूरे जिले में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। पुलिस की मुस्तैदी के चलते लूटी गई कैश वैन को मसूरी थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है। हालांकि, बदमाश कैश लेकर फरार होने में सफल रहे।

पुलिस के अनुसार, कैश की सटीक रकम का अभी आकलन किया जा रहा है। वित्तीय संस्था से संबंधित सभी रिकॉर्ड तलब किए गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कितना कैश ATM में जमा किया जा चुका था और कितना कैश वैन में बचा हुआ था।

घटना के खुलासे के लिए 8 विशेष टीमों का गठन किया गया है। आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं, संस्था के कर्मचारियों और ड्राइवर से भी गहन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन जोन धवल जायसवाल ने बताया कि सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Back to top button