Chardham Yatra: बस कुछ घंटों का इंतजार… खुलने जा रहे हैं बदरीनाथ धाम के कपाट, तय हुआ शुभ मुहूर्त

उत्तराखंड में 23 अप्रैल को सुबह 5:15 बजे बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। यात्रा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं की पूरी तैयारी कर ली है।

Chardham Yatra: उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के तहत अब श्रद्धालुओं की नजरें बदरीनाथ धाम पर टिकी हुई हैं। मंदिर के कपाट 23 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही चारधाम यात्रा का महत्वपूर्ण चरण शुरू हो जाएगा।

चारधाम यात्रा की शुरुआत पहले ही हो चुकी है। गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जा चुके हैं, जबकि केदारनाथ धाम के कपाट भी जल्द खुलने वाले हैं।

पंच पूजा के साथ शुरू हुई कपाट खुलने की प्रक्रिया

मंदिर के कपाट खोलने की प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरू हो चुकी है। भगवान बदरीनाथ की शीतकालीन पूजा स्थली नृसिंह मंदिर में पंच पूजा संपन्न होने के बाद भगवान शंकराचार्य की गद्दी और भगवान गरुड़ की डोली बदरीनाथ धाम की ओर प्रस्थान कर चुकी है। सभी देव डोलियों का मिलन पांडुकेश्वर में होगा, जहां रात्रि प्रवास के बाद अगले दिन बदरीनाथ धाम के लिए यात्रा आगे बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कपाट खुलने के इस पावन अवसर पर पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। प्रमुख मार्गों और जिला सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, यातायात और ठहरने की सुविधाओं को भी मजबूत किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम की जानकारी और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ही यात्रा करें।

Also Read: National News: मोहन भागवत की सुरक्षा पर खर्च वसूली की मांग खारिज, हाई कोर्ट ने लगाई फटकार

चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में भक्त बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं।

Written By: Kalpana Pandey
Show More

Related Articles

Back to top button