
Belha Teacher Felicitation Ceremony: प्रतापगढ़ जिले के बिहार ब्लॉक अंतर्गत सुंदरगंज में एक भावुक और गरिमामय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ब्लॉक संसाधन केंद्र बाघराय में आयोजित इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित कर उनके वर्षों के योगदान को नमन किया गया।
समारोह के दौरान शिक्षकों को अंगवस्त्र पहनाकर और रामायण की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का माहौल भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा, जहां मौजूद लोगों ने तालियों के बीच शिक्षकों के समर्पण को सराहा।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. बंशीधर पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, प्रमुख प्रतिनिधि रामचंद्र सरोज, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शीला शशि पांडेय, डॉ. संतोष पांडेय (एडवोकेट, उच्च न्यायालय) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सुशील शुक्ल, मानवेन्द्र दूबे, आशुतोष गुप्ता, राजीव सिंह, बालजी शुक्ल (महामंत्री), मनोज मिश्र, रिंकू मिश्र, राजेश, अजय सहित अनेक लोगों ने भाग लिया और शिक्षकों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।
वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को दिशा देते हैं। उनका सम्मान करना पूरे समाज का कर्तव्य है।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के उज्ज्वल और स्वस्थ जीवन की कामना की।
रिपोर्ट: उमेश पांडेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत



