“खरगे जी का अपमान दलितों का अपमान” — करुण पाण्डेय

हिंसा में पूरा परिवार खोया फिर भी दिमाग में नफरत नाम की चीज नहीं

प्रतापगढ़:- भाजपा मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बारे में गलत बयान बाजी करना जहां भाजपा पार्टी की नफरती सोच को दर्शाता है, वहीं खड़गे जी को अपमानित करना, दलितों को अपमानित करने जैसा है। उक्त बातें किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश के महासचिव एवं कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ के उपाध्यक्ष करुण पाण्डेय “बिन्नू भईया” ने कुंडा में प्रेस प्रतिनिधियों को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही।

बिन्नू भईया ने बताया कि चुनाव में हार और घोटाले के डर से घबराए मुख्यमंत्री हेमन्त बिस्वा शर्मा ने अपना दिमाकी संतुलन खो दिया है और अपनी नफरती सोच को जनता के सामने दर्शाने लगें हैं और ऐसे व्यक्ति के बारे में बोलने लगे हैं जो कि हिंसा में पूरा परिवार खो दिया उसके बाद भी कभी अपना संयम नहीं खोया जिसका नतीजा यह है वह व्यक्ति नौ बार विधायक और तीन बार सांसद बनकर हिंदुस्तान की राजनीति के शिखर पर अपना परचम लहरा रहा है।।

वह व्यक्ति कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष से सफर शुरू करके आज राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान है इन सब के बीच देश और पार्टी के कई तरह के समस्याओं से रूबरू होने के बाद भी कभी नफरत की राजनीत नहीं की। खड़गे जी दलित होने के बावजूद कभी भी अपने को कमजोर और दलित होने का रोना नहीं रोया, हमेशा आत्मविश्वास के साथ पार्टी और देश हित में कार्य करने का काम किया है, इसी स्वभाव के कारण मल्लिकार्जुन खड़गे जी जनता में लोकप्रिय है ।

Also Read: सोनभद्र। कांग्रेसियों ने असम के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला, इस्तीफे की मांग

ऐसे नेताओं से भाजपा को सीख लेने की जरूरत है और नफरत भरी राजनीति से दूर रहना चाहिए। जबकि सच यह कि हेमंता बिस्वा शर्मा और उनकी पत्नी की संपत्ति पिछले पांच सालों कितनी गुणा बड़ी है यह जॉच का विषय है। केंद्र सरकार को इसकी उच्च स्तरीय जांच करानी चाहिए।

रिपोर्ट- उमेश पाण्डेय, जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button