हिंडालको–महान में नई कमान: लिनु पंचमन के नेतृत्व में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

बरगवां, सिंगरौली। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी हिंडालको इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, यूनिट महान में नेतृत्व परिवर्तन के तहत लिनु पंचमन को यूनिट हेड – हिंडालको महान एल्युमिनियम नियुक्त किया गया है। यह निर्णय संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने और परिचालन को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।वहीं, पूर्व यूनिट हेड एस. सेंथिल नाथ को भव्य एवं भावभीनी विदाई दी गई।

श्री पंचमन इससे पूर्व बिरला कॉपर में वर्टिकल हेड – प्रोडक्ट के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने उत्पाद विकास एवं तकनीकी उत्कृष्टता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस, क्वालिटी और टेक्निकल सर्विसेज में दो दशक से अधिक का उनका अनुभव उन्हें एक सक्षम एवं दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित करता है।

वर्ष 2005 में आदित्य बिड़ला समूह के बेलगाम यूनिट से अपने करियर की शुरुआत करने वाले श्री पंचमन ने विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। महान एवं आदित्य एल्युमिनियम के ग्रीनफील्ड स्मेल्टर प्रोजेक्ट्स में उनकी एंड-टू-एंड डिजाइन इंजीनियरिंग भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही है। केमिकल इंजीनियर होने के साथ-साथ प्रोडक्शन एवं मैटेरियल्स मैनेजमेंट में एमबीए धारक श्री पंचमन ने ज्ञानोदय एलपी स्टेप-अप लीडरशिप प्रोग्राम भी सफलतापूर्वक पूरा किया है। वर्ष 2015 में उन्हें चेयरमैन अवॉर्ड डिस्टिंग्विश्ड अचीवर श्रेणी से सम्मानित किया जा चुका है।

नए यूनिट हेड के रूप में श्री पंचमन को ऊर्जावान, तकनीकी रूप से दक्ष और परिणामोन्मुख नेतृत्वकर्ता के रूप में देखा जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि उनके नेतृत्व में हिंडालको–महान परिचालन उत्कृष्टता, उत्पादन क्षमता और नवाचार के नए आयाम स्थापित करेगा।

पूर्ब यूनिट हेड हिंडालको महान सेंथिल नाथ को अब कंपनी के कॉर्पोरेट कार्यालय, मुंबई में हेड अपस्ट्रीम ऑपरेशंस एंड टेक्निकल एक्सीलेंस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नई भूमिका में वे एल्युमिनियम एवं कॉपर अपस्ट्रीम ऑपरेशंस रिफाइनरी, स्मेल्टर तथा कॉपर रीसाइक्लिंग का नेतृत्व करेंगे और तकनीकी उत्कृष्टता एवं नवाचार को नई दिशा देंगे।
अपने कार्यकाल के दौरान श्री सेंथिल नाथ ने अनुशासन, पारदर्शिता एवं मानवीय दृष्टिकोण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके नेतृत्व में महान इकाई ने उच्च गुणवत्ता वाले मेटल ग्रेड्स के विकास, तकनीकी नवाचार एवं उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ-साथ एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायक कार्य संस्कृति का निर्माण किया।

Also Read: Prayagraj News-अधीनस्थ अदालत लिखने पर हाईकोर्ट तल्ख

पूर्व यूनिट हेड एस. सेंथिल नाथ को भव्य एवं भावभीनी विदाई दी गई।विदाई समारोह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके साथ जुड़े अनुभव साझा करते हुए भावभीनी विदाई दी। नम आंखों से दी गई यह विदाई इस बात का प्रमाण रही कि वे केवल एक प्रशासक ही नहीं, बल्कि एक ऐसे नेतृत्वकर्ता रहे, जिन्होंने हर कर्मचारी के दिल में अपनी विशेष जगह बनाई।विदाई समारोह में क्लस्टर मानव संसाधन प्रमुख जसवीर सिंह, रेनूसागर इकाई प्रमुख आर. पी. सिंह, महान मानव संसाधन प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा, पावर प्लांट हेड प्रांजल पाठक, स्मेल्टर हेड एस. शशि कुमार, रेनुकूट मानव संसाधन प्रमुख अजय सिन्हा एवं रेनूसागर मानव संसाधन प्रमुख आशीष पाण्डेय ,सीपीपी मेकेनिकल मेंटिनेंस हेड आदर्श कुमार,विभागाध्यक्ष मानव संसाधन हिंडालको महान प्रणव सोनी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके कार्यशैली एवं नेतृत्व की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

यह नेतृत्व परिवर्तन दर्शाता है कि हिंडालको महान में यह बदलाव केवल औपचारिक नहीं, बल्कि संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की एक दूरदर्शी एवं सार्थक पहल है।

संजय द्विवेदी की खास रिपोर्ट

Show More

Related Articles

Back to top button