Awarapan-2-रिलीज अपडेट के साथ चर्चा में ‘आवारापन 2’

Awarapan 2 in the news with release update

Awarapan-2-‘आवारापन 2’ की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। इमरान हाशमी स्टारर इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को पहले 3 अप्रैल 2026 को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसे अगस्त 2026 में सिनेमाघरों में उतारने का फैसला लिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को स्वतंत्रता दिवस वीकेंड के दौरान रिलीज करने की योजना बनाई गई है। इस बार फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। सूत्रों के अनुसार ‘आवारापन 2’ एक संगीतमय और गहन प्रेम कहानी के रूप में तैयार हो रही है, जिसके लिए निर्माताओं ने बेहतर रिलीज विंडो चुनी है।

बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अभी जारी है और इसके अप्रैल के अंत तक पूरा होने की संभावना है। पोस्ट-प्रोडक्शन में लगभग दो महीने का समय लगेगा, जिसके बाद फिल्म को बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं, जो ‘नोटबुक’ और ‘जवानी जानेमन’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं

Read Also-West Bengal Election : बंगाल चुनाव से पहले ED की कार्रवाई तेज, TMC नेताओं को समन; Mamata Banerjee का हमला

Show More

Related Articles

Back to top button