Bedroom Cooling Plants: गर्मी का मौसम आते ही घर के कमरे भट्टी की तरह तपने लगते हैं। ऊपर से बिजली कट जाए तो हाल और भी खराब हो जाता है। ऐसे में हर कोई एसी या कूलर का सहारा लेता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ इनडोर पौधे आपके कमरे को नेचुरल तरीके से ठंडा और ताजा बना सकते हैं? ये पौधे हवा को शुद्ध करने के साथ-साथ नमी बनाए रखते हैं, जिससे उमस और गर्मी कम महसूस होती है।
मनी प्लांट: हवा को करे साफ, माहौल बनाए कूल
मनी प्लांट तेजी से बढ़ने वाला पौधा है जिसे पानी या मिट्टी दोनों में आसानी से लगाया जा सकता है। यह हवा में मौजूद टॉक्सिन्स को कम करता है और कमरे को फ्रेश बनाए रखता है, जिससे बंद कमरे में भी घुटन नहीं होती।

एलोवेरा: ठंडक देने वाला नेचुरल हीरो
एलोवेरा सिर्फ स्किन के लिए ही नहीं, बल्कि कमरे को ठंडा रखने में भी मददगार है। इसके पत्तों में मौजूद पानी वाष्पीकरण के जरिए हवा में नमी बढ़ाता है, जिससे तापमान थोड़ा कम महसूस होता है।

स्नेक प्लांट की खासियत है कि यह रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है। इससे कमरे की हवा हल्की और आरामदायक बनती है, जो बेहतर नींद में भी मदद करती है।

Also Read: Hanuman Jayanti: हर सुबह गूंजता है ये भजन, जानिए इसके निर्माता का योगदान और उनकी दर्दनाक कहानी।
अगर आपका कमरा ज्यादा सूखा रहता है, तो एरेका पाम बेहतरीन विकल्प है। यह हवा में नमी बनाए रखता है और कमरे को ठंडा व फ्रेश महसूस कराता है।

बोस्टन फर्न अपनी घनी पत्तियों के कारण हवा को मॉइस्चराइज करता है। यह गर्म और सूखी हवा को संतुलित कर कमरे को ठंडा बनाए रखने में मदद करता है।

अगर आप बिना बिजली के भी कमरे को ठंडा रखना चाहते हैं, तो ये पौधे एक सस्ता, सुंदर और असरदार उपाय हैं। ये न सिर्फ तापमान कम करते हैं, बल्कि आपके घर को हेल्दी और नेचुरल भी बनाते हैं।
Written By: Kalpana Pandey