
रिपोर्ट – संजय द्विवेदी
Chetak SCREEN Awards 2026: भारतीय सिनेमा के सबसे विश्वसनीय सम्मानों में से एक, Chetak SCREEN Awards 2026 का भव्य आयोजन इस वर्ष 05 अप्रैल 2026 को रात 8:00 बजे IST पर LIVE प्रसारित किया जाएगा। Sony Pictures Networks India (SPNI) एक बार फिर लाइव अवॉर्ड्स की परंपरा को दर्शकों के बीच लेकर आ रहा है। यह समारोह Sony Entertainment Television (SET) और Sony LIV पर एक साथ प्रसारित होगा।
भारतीय सिनेमा और कहानी कहने की कला में उत्कृष्टता के लिए पहचाने जाने वाले ये प्रतिष्ठित पुरस्कार फिल्म उद्योग की रचनात्मक प्रतिभाओं को सम्मानित करते हैं। इस वर्ष का आयोजन बेहद भव्य और सितारों से सजा होगा, जिसमें Alia Bhatt, Farah Khan, Sunil Grover और Zakir Khan जैसे चर्चित चेहरे होस्ट के रूप में नजर आएंगे।
पहली बार, यह अवॉर्ड शो टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक साथ LIVE अनुभव के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। यह SPNI के कंटेंट-फर्स्ट और प्लेटफॉर्म-एग्नॉस्टिक दृष्टिकोण को दर्शाता है। समारोह SET और Sony LIV के साथ-साथ SCREEN Awards के YouTube चैनल पर भी लाइव प्रसारित होगा, जिससे डिजिटल दर्शकों तक इसकी पहुंच और व्यापक होगी। इसके अतिरिक्त, 07 अप्रैल 2026 को यह कार्यक्रम Sony Entertainment Television के YouTube चैनल पर भी उपलब्ध रहेगा।
अपने टेलीविजन और डिजिटल नेटवर्क की संयुक्त शक्ति का उपयोग करते हुए SPNI इस आयोजन को एक बड़े सांस्कृतिक क्षण में बदलने की दिशा में काम कर रहा है, जिससे दर्शकों को रियल-टाइम में एक शानदार और इमर्सिव अनुभव मिल सके।
प्रमुख टिप्पणियां
Alia Bhatt ने कहा कि सिनेमा का मतलब डिटेल्स होता है और एक ऐसा फ्रेम जो पूरी कहानी बता दे। लेकिन दर्शक बड़े पर्दे पर सितारों का जादू देखने आते हैं। यह जादू कैसे बनता है? इसमें लाइटिंग, सिनेमैटोग्राफी और कई लोगों का योगदान होता है। ये सब मिलकर जादू रचते हैं और इन्हीं को साथ में सेलिब्रेट किया जाएगा Chetak SCREEN Awards में, 5 अप्रैल को रात 8 बजे, LIVE Sony Entertainment Television और Sony LIV पर।”
Nachiket Pantvaidya, चीफ कंटेंट ऑफिसर, Sony Pictures Networks India ने कहा कि “हम LIVE अवॉर्ड्स की मजबूत परंपरा को वापस लाने के लिए उत्साहित हैं। Sony Entertainment Television और Sony LIV पर इसे LIVE लाकर हम दर्शकों को घर बैठे रियल-टाइम अनुभव देना चाहते हैं। यह सिर्फ एक अवॉर्ड समारोह नहीं, बल्कि एक प्रभावशाली एंटरटेनमेंट प्रॉपर्टी है, जो दर्शकों को अंत तक जोड़े रखेगी। SCREEN Awards की विश्वसनीयता हमारे ब्रांड विजन से मेल खाती है।”
Anant Goenka, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, The Indian Express Group ने कहा कि “Chetak SCREEN Awards 2026 आज के डिजिटल और मल्टी-प्लेटफॉर्म युग में दर्शकों को जोड़ने का एक बड़ा मंच है। दर्शक अब ऐसे आयोजनों को रियल-टाइम में, अपनी सुविधा के अनुसार देखना चाहते हैं। Sony Pictures Networks India जैसे मजबूत साझेदार के साथ हम इस आयोजन को लाखों दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं। SCREEN Awards की खासियत इसकी विश्वसनीयता और पारदर्शी प्रक्रिया है, जिसे SCREEN Academy के सदस्य सुनिश्चित करते हैं।”
इस आयोजन की पहुंच को और बढ़ाने के लिए Adani Airports OOH पार्टनर तथा The Award Gallery ट्रॉफी पार्टनर के रूप में जुड़े हैं। यह आयोजन न केवल एक अवॉर्ड समारोह होगा, बल्कि भारतीय सिनेमा के जादू, रचनात्मकता और तकनीकी उत्कृष्टता का भव्य उत्सव भी साबित होगा।



