
बाबागंज प्रतापगढ़ l प्रतापगढ़ जिले के बाबागंज ब्लॉक मुख्यालय के पास स्थित मां भद्रकाली मंदिर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भव्य कन्याभोज का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन प्रयाग पीठाधीश्वर स्वामी ओंकारा नन्द सरस्वती जी के संयोजन में मंदिर प्रबंध समिति द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें नौ कन्याओं को मां दुर्गा के स्वरूप में पूजकर कन्याभोज का शुभारंभ किया गया। सुबह सात बजे से शुरू हुआ यह आयोजन दोपहर तक चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने मां भद्रकाली से सुख-समृद्धि की कामना की। कन्याओं को भोजन कराने के साथ ही उन्हें सम्मानपूर्वक उपहार भी दिए गए, जो नवरात्रि परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।
Also Read: Indian Railways: गांवों के पास रेल पटरी के नीचे बनेंगे सबवे, 12 घंटे में होगा निर्माण
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से गंगोत्री शुक्ला, नीतू सिंह, प्रीति मधु जायसवाल, शकुंतला जायसवाल, श्री संकठा प्रसाद मिश्र, कामता मणि त्रिपाठी, अमित मिश्र आजाद, रामू पांडेय, मूलचंद्र जायसवाल, अविनाश मिश्रा, अरविन्द शुक्ला, आशुतोष पांडेय, बीनस दुबे, तनुज पांडेय, शशांक पाण्डेय सत्यम, सुमित जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, सौरभ जायसवाल, बबन शुक्ला, देशराज पांडेय, देवेंद्र मणि पांडेय, बादल पांडेय राजेश अग्रहरि, अमित अग्रहरि, सुजीत जायसवाल, पप्पू पांडेय, रिंकू मौर्य, मां भद्रकाली के पुजारी श्री त्रिभुवन नाथ शर्मा आदि लोग उपस्थित रहेl
चैत्र नवरात्रि के इस पावन अवसर पर आयोजित यह कन्याभोज न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में सेवा और सम्मान की भावना को भी मजबूत करता नजर आया।



