
Kuldeep Yadav & Vanshika: भारतीय क्रिकेटर Kuldeep Yadav अपनी पत्नी वंशिका के साथ हाल ही में वृंदावन के Banke Bihari Temple पहुंचे, जहां दोनों ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। शादी के बाद पहली बार मंदिर पहुंचे इस जोड़े की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
जहां एक ओर कुलदीप यादव सिंपल कैजुअल लुक में नजर आए, वहीं उनकी पत्नी वंशिका का सादा और एलिगेंट अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। नई नवेली दुल्हन का यह देसी लुक खासतौर पर महिलाओं के लिए स्टाइल इंस्पिरेशन बन गया है।
वंशिका ने इस मौके पर मरून शेड का सिंपल कुर्ता सेट पहना, जिसमें गोल्डन लेस डिटेलिंग की गई थी। इसके साथ उन्होंने मैचिंग स्ट्रेट पैंट्स कैरी कीं और बनारसी स्टाइल दुपट्टे से अपने लुक को क्लासी टच दिया। उनका यह सादा लेकिन स्टाइलिश अंदाज पूजा जैसे पारंपरिक अवसरों के लिए बिल्कुल परफेक्ट नजर आया। जूलरी की बात करें तो वंशिका ने इसे भी मिनिमल रखा। उन्होंने गले में मंगलसूत्र, हाथों में लाल चूड़ा और छोटे ईयररिंग्स पहनकर अपने लुक को कंप्लीट किया। सॉफ्ट मेकअप, छोटी बिंदी और स्लीक पोनीटेल हेयरस्टाइल ने उनके पूरे लुक को और भी आकर्षक बना दिया।
वहीं कुलदीप यादव ब्लैक टी-शर्ट और व्हाइट ट्राउजर में नजर आए, जिसमें उनका सिंपल और डाउन-टू-अर्थ अंदाज साफ दिखा। दर्शन के बाद दोनों के गले में माला और शॉल भी नजर आई, जो उनकी कृष्ण भक्ति को दर्शा रही थी।

Also Read: बांग्लादेश पाकिस्तान संबंध: तारिक रहमान का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, 1971 नरसंहार को लेकर सख्त संदेश
कुल मिलाकर, इस कपल का सादा और पारंपरिक अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर जमकर तारीफें मिल रही हैं।
Written By: Kalpana Pandey



