
IPL 2026 Match Timing: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का नया सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। क्रिकेट फैंस के लिए यह बेहद खास समय होता है, लेकिन अगर मैच के सही समय की जानकारी न हो तो पसंदीदा मुकाबला छूट भी सकता है। ऐसे में मैच टाइमिंग जानना बेहद जरूरी है।
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु में आयोजित होगा। फिलहाल बीसीसीआई ने 12 अप्रैल तक का ही शेड्यूल जारी किया है और आगे का कार्यक्रम जल्द आने की उम्मीद है।
मैच के समय की बात करें तो आईपीएल 2026 में शाम के मुकाबले हमेशा की तरह रात 7:30 बजे से शुरू होंगे, जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा। वहीं, दिन के मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होंगे और टॉस 3 बजे किया जाएगा।
Also Read: UP Politics: भाजपा के सियासी समीकरण के नए संकेत- (शाश्वत तिवारी)
पहले सप्ताह यानी 28 मार्च से 3 अप्रैल तक रोजाना एक ही मैच खेला जाएगा, जो शाम को होगा। इसके बाद 4 अप्रैल से डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) की शुरुआत होगी। इस दिन पहला मुकाबला दोपहर में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच शाम को होगा। डबल हेडर आमतौर पर शनिवार और रविवार को देखने को मिलेंगे। 4 और 5 अप्रैल को ऐसे ही मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें कई बड़ी टीमें आमने-सामने होंगी।
कुल मिलाकर, आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर रहने वाला है। ऐसे में सही समय नोट कर लें, ताकि कोई भी बड़ा मुकाबला मिस न हो।
Written By: Kalpana Pandey



