
UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने रविवार को Noida International Airport के प्रस्तावित उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सभी व्यवस्थाओं को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री Narendra Modi 28 मार्च को जेवर स्थित इस एयरपोर्ट और कार्गो टर्मिनल का लोकार्पण करेंगे। साथ ही MRO (मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल) परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे। कार्यक्रम को भव्य और विश्वस्तरीय बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
हर पहलू का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री के संभावित रूट, पैसेंजर टर्मिनल, कार्गो टर्मिनल, हेलीपैड, रैली स्थल और पार्किंग क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुचारु रखने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश
एयरपोर्ट परिसर में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आने वाले आमजन, जनप्रतिनिधियों और मीडिया को ध्यान में रखते हुए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
भव्य आयोजन और प्रचार पर फोकस
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार और ब्रांडिंग के निर्देश दिए। साथ ही सड़क, बिजली, पानी, शौचालय, सुरक्षा, ट्रैफिक, मेडिकल सुविधा और साइनेज जैसी मूलभूत सुविधाओं को समय से पहले तैयार करने को कहा।
दूर-दराज से आने वाले लोगों के लिए पार्किंग स्थलों पर मोबाइल टॉयलेट, हेल्प डेस्क, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
चार स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था
कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए चार स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। प्रशासन, पुलिस और वालंटियर्स की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
बैठक में कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें सांसद Mahesh Sharma, विधायक Dhirendra Singh सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।



