
Sant Kabir Nagar News : प्रदेश के संत कबीर नगर के सांथा विकास क्षेत्र के ग्राम करमा कलां में विश्व जल दिवस के अवसर पर जल जीवन मिशन के तहत ‘जल अर्पण 2026’ समारोह का भव्य शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित गृह एवं संग्रहालय का भी अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित और पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई और लोगों को जल बचाने के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांथा प्रमुख अरविन्द जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी संत कबीर नगर, डीसी मनरेगा सहित ग्राम प्रधान करमा कलां और भटौरा, राकेश चौधरी, हेमन्त चौधरी, महेश दूबे, राजू पाण्डेय और राधेश्याम चौरसिया समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बताया गया कि इस परियोजना की कुल लागत 251.62 लाख रुपये है, जिससे क्षेत्र में पेयजल सुविधाओं को मजबूत करने और जल संरक्षण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।



