Pratapgarh News: पशुपालक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन, आधुनिक तकनीकों की दी गई जानकारी

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ जिले के बाबागंज ब्लॉक में पशुपालन विभाग द्वारा ग्रामीण पशुपालकों के लिए एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि करना और पशुधन की उत्पादकता को बेहतर बनाना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी राजेंद्र नाथ पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना है, ताकि वे वैज्ञानिक विधियों को अपनाकर पशुपालन को अधिक लाभकारी बना सकें।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. विनय कुमार द्विवेदी ने पशुपालकों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पशुओं के लिए संतुलित आहार और चारे का सही प्रबंधन बेहद जरूरी है। साथ ही खुरपका-मुँहपका (FMD) जैसी बीमारियों से बचाव के लिए नियमित टीकाकरण पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने दुधारू पशुओं की देखभाल, डेयरी प्रबंधन के वैज्ञानिक तरीके और उत्पादकता बढ़ाने के उपायों के बारे में भी जानकारी दी। इसके अलावा ‘भारत पशुधन ऐप’ के माध्यम से टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान से संबंधित डाटा फीड करने का प्रशिक्षण भी दिया गया।

Pratapgarh News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में साढ़े तीन करोड़ रुपए के विकास कार्य को मिली मंजूरी

शिविर में स्थानीय पशुपालकों के साथ-साथ पैरावेट (पशु चिकित्सा कार्यकर्ता) और वैक्सीनेटरों ने भी भाग लिया। विशेषज्ञों ने बताया कि वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर पशुपालन को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है और नियमित टीकाकरण व उचित पोषण से पशुओं की उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। इस दौरान पशुपालकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सब्सिडी की जानकारी भी दी गई।
यह शिविर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे उन्हें सीधा लाभ प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम में अंकित सिंह, रमेश पांडेय, हरि प्रकाश शुक्ला, अयोध्या प्रसाद, अमन पटेल, मोनू यादव, बालेंद्र भूषण शुक्ला,सुशील सरोज ,श्री पाल सरोज,सहित बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे। रिपोर्ट उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button