सोनभद्र। सोनभद्र में गैस सिलेंडर जमाखोरी व अवैध रिफिलिंग पर छापेमारी, दोषियों पर कार्रवाई

सोनभद्र। घरेलू गैस सिलेंडरों की जमाखोरी व रिफिलिंग करने के मामले में प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए छापेमारी की है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि व्यवसायिक उपयोग पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के बीच गैस व पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत की अफवाहों को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की जमाखोरी की शिकायत मिलने पर टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि गैस सिलेंडर एवं पेट्रोलियम पदार्थों की जमाखोरी पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण इस तरह की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिन्हें गंभीरता से लेते हुए जांच कराई जा रही है।ओबरा क्षेत्र से घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग की शिकायत मिलने पर प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जांच के दौरान गैस सिलेंडर की अवैध रिफिलिंग व भंडारण में संलिप्त मोहम्मद हफीज पुत्र मोहम्मद हमीद, निवासी मकान संख्या 18/162 नगर पंचायत ओबरा के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई की गई।

जिलाधिकारी ने जनपद के सभी गैस एजेंसी संचालकों और संबंधित लोगों को चेतावनी दी है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की जमाखोरी या अवैध रिफिलिंग किसी भी स्थिति में न करें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

Also Read: नई दिल्ली। पीएम मोदी के विदेश दौरों के दौरान साइन हुए 236 एमओयू

साथ ही होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और चाय कैंटीन संचालकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: रवि पाण्डेय

Show More

Related Articles

Back to top button