
लखनऊ | लखनऊ में चेटीचंड महोत्सव 2026 बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। चेटीचंड मेला समिति द्वारा 9 मार्च से 20 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
20 मार्च को साईं झूलेलाल जी की भव्य शोभायात्रा शिव शांति आश्रम, वीआईपी रोड से प्रारंभ होकर मुवैया, अमीनाबाद और हजरतगंज होते हुए झूलेलाल उद्यान, गोमती तट पर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
प्रातःकाल हरि ओम मंदिर में सत्संग, कीर्तन एवं बहराना साहिब पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
सायंकाल झूलेलाल उद्यान एवं सिंधी घाट पर सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
Also Read: IPL नाम विवाद पर केरल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, BCCI को मिली राहत
पूरे महोत्सव के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने लखनऊ में सिंधी समाज की सांस्कृतिक विरासत को एक बार फिर जीवंत कर दिया।
रिपोर्ट: निखिल श्रीवास्तव



