Pratapgarh News: अवैध संबंध के विवाद में मां-बेटे की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Pratapgarh News: थाना अंतू क्षेत्र के ग्राम पारा हमीदपुर में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 16 मार्च 2026 को एक महिला (42) और उसके 14 वर्षीय पुत्र की घर में हत्या कर दी गई थी। मामले में परिजनों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन जांच में वे निर्दोष पाए गए।

Pratapgarh News: जनपद प्रतापगढ़ में स्टाम्प राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अवकाश में भी कार्यालय खुलेंगे

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रणबहादुर मौर्या (30) को ककरहिया मोड़ से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि महिला से उसके अवैध संबंध थे और किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करने पर गुस्से में आकर उसने कुदाल से महिला की हत्या कर दी। घटना का गवाह बने पुत्र की भी उसने हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुदाल बरामद कर ली है। रिपोर्ट उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button