Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में जनगणना 2027 के पहले चरण के लिए फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में जनगणना 2027 के पहले चरण के लिए फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम डा0 सोने लाल पटेल स्वशासी राजकीय महाविद्यालय के आडिटोरियम में शुरू हो गया है। इसका उद्देश्य मकान सूचीकरण और मकानों की गणना को सफलतापूर्वक पूरा करना है। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के अन्तर्गत जिला स्तरीय अधिकारियों जिन्हें जनगणना हेतु नामित किया गया है, जनपद के पांचों तहसीलो के उपजिलाधिकारी सहित उपजिलाधिकारी (न्यायिक) एवं नगर पंचायतों के सभी अधिशासी अधिकारी, जनपदीय अधिकारियों को अजय कुमार सहायक निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना से सम्बन्धित विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में विशेष रूप से जनगणना के माध्यम से डेटा संग्रहण, मकानों के सूचीकरण, परिवारों की गणना तथा सर्वेक्षण कार्य को सही एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न करने की विधियों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।

Pratapgarh News: मां-बेटे की निर्मम हत्या पर कांग्रेस ने CBI जांच की मांग उठाई

राज्य स्तर से जनपद हेतु प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर विमल मिश्र, अखण्ड मिश्र एवं राजकुमार ने प्रशिक्षण में सहयोग किया। जनपद में 108 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जाना है जिसके लिये 23, 24, एवं 25 मार्च की तारीख निर्धारित है, ये फील्ड ट्रेनर्स सुपरवाइजरों एवं प्रगणको को प्रशिक्षित करेगें। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 20 मार्च को भी जारी रहेगा। फील्ड ट्रेनर्स से अपेक्षा की कि वे प्रशिक्षण के बाद प्रगणकों और सुपरवाइजर्स को गुणवत्तापूर्ण और व्यावहारिक प्रशिक्षण दें। इससे जनगणना प्रक्रिया सुचारु और त्रुटिरहित तरीके से संपन्न हो सकेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आदित्य प्रजापति ने बताया कि इस प्रशिक्षण में डिजिटल एप्लिकेशन, डेटा संकलन प्रक्रिया, सत्यापन प्रणाली और जनगणना से संबंधित अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जा रही है, सभी फील्ड ट्रेनर्स अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त करें।

रिपोर्ट उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button