
Pratapgarh News: सदर विधानसभा क्षेत्र के पारा हमीदपुर में मां शिवपत्ती मौर्या और उसके मासूम पुत्र औरभ मौर्या की निर्मम हत्या की अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि यह घटना प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का गंभीर उदाहरण है।
डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों का एक प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया एवम उनकी अन्तिम यात्रा में सम्मलित हुआ l प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। परिजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच हेतु सीबीआई जांच की मांग की।
इस संबंध में डॉ. नीरज त्रिपाठी ने राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता एवं माननीय सांसद प्रमोद तिवारी जी से फोन पर वार्ता कर उन्हें पूरे प्रकरण से अवगत कराया। इस पर सांसद प्रमोद तिवारी जी ने आश्वासन दिया कि वह शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस मामले में सीबीआई जांच कराए जाने की मांग करेंगे।
इस दौरान डॉ. त्रिपाठी ने पुलिस अधिकारियों से घटना का शीघ्र एवं निष्पक्ष खुलासा करने, दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा उनके विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्रवाई करने की मांग की।
उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। आए दिन हो रही हत्याएं, लूट और आपराधिक घटनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
Pratapgarh News-नवरात्र व ईद को लेकर थाना उदयपुर में शांति बैठक आयोजित
डॉ. त्रिपाठी ने मृतक परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग दोहराते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव न्याय दिलाया जाएगा।
अंत में उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवम जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा जी ,किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव राधेश्याम सरोज जी ,जिला प्रवक्ता मासूम हैदर,आमिर खान ,गजाधर वर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे.
उक्त आशय की जानकारी
वेदान्त तिवारी
कोषाध्यक्ष/कंट्रोल रूम इन्चार्ज
जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ ने दी है l रिपोर्ट उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत



