लखनऊ में NIA का बड़ा एक्शन: 3 यूक्रेनी नागरिक गिरफ्तार, ड्रोन आतंकी नेटवर्क का खुलासा

लखनऊ में NIA ने 3 यूक्रेनी नागरिकों को गिरफ्तार कर अंतरराष्ट्रीय ड्रोन आतंकी नेटवर्क का खुलासा किया। म्यांमार में आतंकियों को दे रहे थे ट्रेनिंग।

लखनऊ। National Investigation Agency (NIA) ने एक बड़े ऑपरेशन में अंतरराष्ट्रीय ड्रोन आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन यूक्रेनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पेट्रो हुरबा, तारास स्लिवियाक और इवान सुकमानोव्स्की के रूप में हुई है, जो पूर्व सैनिक बताए जा रहे हैं।

जांच के अनुसार, ये आरोपी म्यांमार में सक्रिय आतंकी संगठनों को ड्रोन तकनीक की ट्रेनिंग दे रहे थे और भारत के खिलाफ साजिश रच रहे थे। एजेंसी को इनके अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े होने के भी सबूत मिले हैं, जो यूरोप से ड्रोन म्यांमार पहुंचाकर आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल करता था।

भागने की फिराक में थे

एनआईए के मुताबिक, तीनों दिसंबर 2025 में संयुक्त अरब अमीरात से भारत आए और मिजोरम के रास्ते म्यांमार के चिन राज्य पहुंचे। हाल ही में ये गुवाहाटी से लखनऊ पहुंचे थे और यहां से विदेश भागने की फिराक में थे।

इमिग्रेशन इनपुट के आधार पर इन्हें लखनऊ एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया। इसके अलावा, दिल्ली एयरपोर्ट से चार अन्य संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ जारी है।

Show More

Related Articles

Back to top button